लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 228 नए मामले, पांच मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 19, 2021 21:30 IST

Open in App

अहमदाबाद, 19 जून गुजरात में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 228 नए मामले सामने आए जोक फरवरी के बाद एक ही दिन में दर्ज किए गए नए मामलों की सबसे कम संख्या रही। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 8,22,149 तक पहुंच गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि इसी अवधि में कोविड-19 के पांच मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 10,028 हो गई। आंकड़ों के मुताबिक, गुजरात में आठ फरवरी को संक्रमण के 232 नए मामले सामने आए थे।

उन्होंने बताया कि राज्य में 874 लोगों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिसके साथ ही अब तक 8,05,524 मरीज ठीक हो चुके हैं। गुजरात में फिलहाल 6579 मरीज उपचाराधीन हैं।

विभाग के मुताबिक, गुजरात में शनिवार को 3,24,615 लोगों को कोविड-19 टीका लगाया गया। राज्य में अब तक 2,18,71,920 लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां