लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 228 नए मामले, 10 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: January 20, 2021 21:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जनवरी दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 228 नए मामले सामने आए तथा महामारी से दस और मरीजों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच की जा चुकी है।

सोमवार को शहर में संक्रमण के 161 मामले सामने आए थे जो लगभग नौ महीने में सामने आने वाली सबसे कम संख्या थी।

अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि अब तक संक्रमण के 6.33 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और मृतकों की संख्या 10,774 पर पहुंच गई है।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार एक दिन पहले 63,161 नमूनों की जांच की गई थी जिसमें संक्रमण के 228 नए मामले सामने आए।

एक दिन पहले उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,334 थी जो बुधवार को घटकर 2,147 रह गई और संक्रमण की दर 0.36 प्रतिशत रही।

बुलेटिन में कहा गया कि संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,33,049 हो गई है और कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 97 प्रतिशत से अधिक है।

बुलेटिन के अनुसार अब तक 6,20,128 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग