लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड-19 के 2270 नए मरीज, कुल मामले तीन लाख के पार

By भाषा | Updated: March 28, 2021 21:22 IST

Open in App

अहमदाबाद, 28 मार्च गुजरात में रविवार को कोविड-19 के 2270 नए मरीजों का पता चला जिसके बाद कुल मामले तीन लाख के पार चले गए।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आठ और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या 4492 हो गई है।

विभाग ने विज्ञप्ति में बताया कि दिन में 1605 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 2,84,846 पर पहुंच गई है। वहीं कुल मामले 3,00,866 हो गए हैं।

गुजरात में संक्रमण से मुक्त होने की दर 94.68 प्रतिशत है।

उसने बताया कि राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 11,528 है।

आठ मौतों में से अहमदाबाद और राजकोट में दो-दो संक्रमितों ने दम तोड़ा जबकि सूरत में तीन और वडोदरा में एक संक्रमित की जान गई है।

विभाग ने बताया कि राज्य में सबसे ज्यादा 775 मामले सूरत में आए हैं। इसके बाद अहमदाबाद में 615, वडोदरा में 232 और राजकोट में 197 मामले आए हैं।

गुजरात में कुल 51,95,363 लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया गया है।

विभाग ने बताया कि 6,29,222 लोगों ने टीके की दूसरी खुराक भी ले ली है।

उसमें बताया गया है कि रविवार को 1,36,737 लोगों को टीका लगाया गया है।

इस बीच, केंद्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली, दमन और दीव में कोरोना वायरस के 32 नए मामले आए जिसके बाद कुल मामले 3585 पहुंच गए।

अधिकारियों ने बताया कि दिन में 10 और लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 3430 हो गई है।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में 153 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि मृतक संख्या दो पर स्थिर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह