लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 227 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: January 21, 2021 22:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 संक्रमण के 227 नये मामले सामने आये और इस महामारी के कारण आठ और मरीजों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में महामारी की स्थिति अब नियंत्रण में है।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि शहर में कोविड-19 के मामलों की संख्या 6.33 लाख से अधिक हो गई है जबकि इस महामारी से मृतकों की संख्या 10,782 पर पहुंच गई है।

जैन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘अब संक्रमण के मामले कम हो रहे है, बुधवार को 228 मामले सामने आये थे और संक्रमण की दर 0.36 प्रतिशत थी। इसलिए हम कह सकते हैं कि महामारी की स्थिति अब नियंत्रण में है।’’

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन के अनुसार अभी शहर में 2,120 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि संक्रमण की दर 0.28 प्रतिशत तक गिर गई है।

बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 6,33,276 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारत अधिक खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?