लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में कोरोना वाायरस के 227 नए मामले, संक्रमण से पांच और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 6, 2021 19:59 IST

Open in App

देहरादून, छह जनवरी उत्तराखंड में बुधवार को कोविड-19 के 227 नए मामले सामने आए, जबकि पाँच अन्य मरीजों ने महामारी से दम तोड़ दिया ।

यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, 227 नए मरीजों के मिलने के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 92,593 हो गयी है । ताजा मामलों में से सर्वाधिक 69 देहरादून जिले में सामने आए जबकि नैनीताल में 60, हरिद्वार में 40 और उधमसिंह नगर में 13 मरीज मिले ।

प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 से संक्रमित पांच और मरीजों ने दम तोड़ दिया । महामारी से अब तक प्रदेश में 1549 मरीज जान गंवा चुके हैं ।

प्रदेश में बुधवार को 380 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए । अब तक कुल 86,298 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 3515 है ।

कोविड- 19 के 1231 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos