लाइव न्यूज़ :

उत्तरप्रदेश में कोविड-19 के 2267 नए मरीज

By भाषा | Updated: November 12, 2020 17:05 IST

Open in App

लखनऊ, 12 नवंबर उत्तरप्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 2267 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि की गई।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कोविड-19 के 2267 नए मरीज मिले हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कोविड-19 के 5,05,426 मरीज हो चुके हैं, जिनमें से 4,75,175 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में मरीजों के ठीक होने का प्रतिशत 94 से ज्यादा हो चुका है। वही पॉजिटिविटी रेट करीब 1.3% है।

कुमार ने बताया कि राज्य में इस वक्त 22,949 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में संक्रमण के मामलों में कुछ बढ़ोत्तरी हुई है जो चिंता का विषय है। इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

प्रमुख सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन जिलों में सर्विलांस, सैंपलिंग और टेस्टिंग पर काफी ध्यान देने के आदेश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि यह संतोषजनक है कि पूरे देश में उत्तरप्रदेश अब भी ग्रीन कैटेगरी में है। हमारी कुल पॉजिटिविटी रेट दो प्रतिशत से कम है और कई राज्यों में यह 17-18% तक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए