लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र से 2263 प्रवासी श्रमिकों को लेकर लखनऊ पहुंची 2 विशेष ट्रेन, स्वास्थ्य चेक कर उनको रोडवेज की बसों से घर भेजा गया

By अनुराग आनंद | Updated: May 4, 2020 16:20 IST

उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी की मानें तो प्रदेश में अब तक 50 हजार से ज्यादा छात्र और श्रमिक प्रदेश लौट चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा से 11 हजार से अधिक लोग, मध्य प्रदेश से 6 हजार से ज्यादा, कोटा से करीब 12 हजार छात्र यूपी लौटे हैं।उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने इन यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिये बसों का इंतजाम किया है।

लखनऊ: महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश अभी 2 ट्रेन आई हैं, जिनमें लगभग 2263 से अधिक लोग आ चुके हैं। इस बात की जानकारी सोमवार को उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने मीडिया को दी है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में जो ट्रेन श्रमिकों को लेकर आई उसमें जो लोग आए उनका बड़े ही व्यवस्थित तरीके से चैकिंग की गई, भोजन कराया गया, फिर यूपी रोड़वेज की बसों से उनको घर भेजा गया, जिले में उनकी एक बार फिर चैकिंग होगी। जिनको बीमारी के लक्षण नहीं होंगे वो होम क्वारंटाइन में जाएंगे।

उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी की मानें तो प्रदेश में अब तक 50 हजार से ज्यादा छात्र और श्रमिक प्रदेश लौट चुके हैं। इसमें हरियाणा से 11 हजार से अधिक लोग, मध्य प्रदेश से 6 हजार से ज्यादा, कोटा से करीब 12 हजार छात्र शामिल हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने इन यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिये 44 बसों का इंतजाम किया गया था। इन बसों को पहले ही संक्रमणमुक्त कर दिया गया था। दोपहर 11 बजे सभी श्रमिकों को भोजन एंव पानी के साथ मास्क भी उपलब्ध कराये गये और बाद में इन बसों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। बोस ने बताया कि इस ट्रेन से उतरे यात्रियों को गोरखपुर, बस्ती, महाराजगंज, मुरादाबाद, प्रयागराज और सोनभद्र जिलों की ओर रवाना किया गया।

दूसरे राज्यों से यूपी लौट रहे कामगारों की मदद के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों में वरिष्ठ आईएएस व पीसीएस अधिकारी भेजने को कहा है। यह अधिकारी वहां क्वारंटीन सेन्टर, आश्रय स्थलों तथा कम्युनिटी किचन की व्यवस्थाओं में  डीएम का सहयोग करेंगे। यह अधिकारी सम्बन्धित मण्डलायुक्त के निर्देशन में कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों से प्रदेश लौटने वाले प्रवासी कामगारों/श्रमिकों को क्वारंटीन सेन्टर भेजते हुए वहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। इसके लिए पर्याप्त संख्या में मेडिकल टीम गठित की जाएं। यह मेडिकल टीम हेल्थ चेकअप तथा स्क्रीनिंग का कार्य करें। आगरा, लखनऊ, मेरठ, कानपुर नगर, मुरादाबाद, सहारनपुर, फिरोजाबाद आदि जनपदों में विशेष निगरानी की आवश्यकता है। इन जनपदों से प्रभावी संवाद बनाकर यहां की समस्याओं का निराकरण कराया जाए।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं