लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में सुबह 11 बजे तक 22.62 फीसदी मतदान

By भाषा | Updated: April 26, 2021 12:42 IST

Open in App

लखनऊ, 26 अप्रैल उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के तहत सोमवार सुबह 11 बजे तक सभी 20 जिलों में औसतन 22.62 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बारे में बताया।

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चलेगा।

राज्‍य निर्वाचन आयोग के अनुसार इस मतदान में 20 जिलों में 2.72 लाख से अधिक उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला होगा और इस दौरान कुल 49,789 मतदान केंद्रों पर 3,05,71,613 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 73,663 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। तीसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम सभा सदस्य के पदों की 2.14 लाख सीटें हैं।

राज्‍य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे तक शामली में 23.94 प्रतिशत, मेरठ में 26.00 प्रतिशत, मुरादाबाद में 24.05 प्रतिशत, पीलीभीत में 24.21 प्रतिशत, कासगंज में 22.28 प्रतिशत, फिरोजाबाद में 22.22 प्रतिशत, औरैया में 23.18 प्रतिशत, कानपुर देहात में 18.83 प्रतिशत और जालौन में 20.05 प्रतिशत मतदान हुआ।

आयोग के अनुसार सुबह 11 बजे तक हमीरपुर में 22.05 प्रतिशत, फतेहपुर में 22.05 प्रतिशत, उन्‍नाव में 21.02 प्रतिशत, अमेठी में 23.08 प्रतिशत, बाराबंकी में 24.00 प्रतिशत, बलरामपुर में 20.06 प्रतिशत, सिद्धार्थनगर में 24.29 प्रतिशत, देवरिया में 26.00 प्रतिशत, चंदौली में 23.00 प्रतिशत, मिर्जापुर में 21.04 प्रतिशत और बलिया में 21.00 प्रतिशत मतदान हुआ।

राज्‍य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज कुमार ने सभी संबंधित जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों सहित निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारियों को किसी भी मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान से बचने के लिए बेहतर व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य की 746 सीटों पर 10,416 उम्मीदवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य की 18,530 सीटों पर 88584 उम्मीदवार, ग्राम प्रधान की 14,379 सीटों पर 1,16,162 उम्मीदवार तथा ग्राम पंचायत वार्ड की 1,80,473 सीटों पर 57,649 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

ये उम्मीदवार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए प्रतीक चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे हैं। आयोग के मुताबिक तीसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य के छह, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 371, ग्राम प्रधान के 55 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 73,231 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इस तरह तीसरे चरण में 20 जिलों में विभिन्न पदों के लिए कुल 73,663 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

आयोग के अनुसार, 15 अप्रैल को संपन्न हुए पहले चरण के चुनाव में 71 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि 19 अप्रैल को हुए दूसरे चरण के चुनाव में 71 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को 25 मई तक पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं।

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग ने मार्च में निर्देश दिए थे कि पंचायत चुनाव के दौरान अधिकतम पांच लोग ही घर-घर जाकर चुनाव प्रचार कर सकते हैं।

राज्य के उप निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा ने बताया अपर जिला अधिकारियों की अगुवाई में तीन सदस्य समितियां गठित की गई हैं जो आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराएंगी।

मतदान के दौरान कोविड-19 संबंधी नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू