लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 2260 नए मामले, 182 लोगों की मौत, संक्रमण दर 3.58 प्रतिशत

By भाषा | Updated: May 22, 2021 16:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मई दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 2260 नए मामले आए तथा 182 लोगों की मौत हो गयी। वहीं, संक्रमण दर 3.58 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक 31 मार्च के बाद से सबसे कम मामले आए हैं और एक अप्रैल के बाद से संक्रमितों की संख्या 3000 के नीचे रही। दिल्ली में 31 मार्च को 1819 और एक अप्रैल को 2790 मामले आए थे।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में मृतकों की संख्या 23,013 हो गयी है। संक्रमण दर बृहस्पतिवार को 5.5 प्रतिशत थी और शुक्रवार को 4.76 प्रतिशत हो गयी। उपचाराधीन मरीजों की संख्या 31,308 है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने ट्विटर पर कहा कि संक्रमण के 2260 नए मामले आए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘31 मार्च के बाद से ये सबसे कम संख्या है। अब भी तमाम सावधानी और कोविड के संबंध में उचित व्यवहार अपनाने की जरूरत है।’’

दिल्ली में बुधवार को 3846 मामले आए थे और 235 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, बृहस्पतिवार को 3231 मामले आए और 233 मरीजों की मौत हो गयी। शुक्रवार को 3009 मामलों की पुष्टि हुई थी और 252 लोगों की मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos