सिक्किम में कोविड-19 के 226 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 22,623 हुई

By भाषा | Updated: July 13, 2021 17:28 IST2021-07-13T17:28:33+5:302021-07-13T17:28:33+5:30

226 new cases of Kovid-19 in Sikkim, the number of infected is 22,623 | सिक्किम में कोविड-19 के 226 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 22,623 हुई

सिक्किम में कोविड-19 के 226 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 22,623 हुई

गंगटोक, 13 जुलाई सिक्किम में मंगलवार को कोविड-19 के 226 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22,623 हो गई। एक स्वास्थ्य बुलेटिन से यह जानकारी मिली।

ईस्ट सिक्किम में कोविड-19 के सबसे ज्यादा 144 मामले सामने आए। इसके बाद साउथ सिक्किम में 41, वेस्ट सिक्किम में 40 और नॉर्थ सिक्किम में एक मामला सामने आया।

सिक्किम में 2,281 मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं 19,767 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं और 258 मरीज दूसरे राज्यों में जा चुके हैं। वहीं 317 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में स्वस्थ होने की दर 88.3 फीसदी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 226 new cases of Kovid-19 in Sikkim, the number of infected is 22,623

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे