लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 226 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 18,624 हुई

By भाषा | Updated: June 24, 2021 12:41 IST

Open in App

आइजोल, 24 जून मिजोरम में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 226 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,624 हो गई। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो जाने से मृतक संख्या 86 हो गयी है। अधिकारी ने बताया कि आइजोल में सबसे अधिक 140 मामले, कोलासिब में 37 और लुंगलेई में 31 मामले सामने आए। बाकी मामले अन्य जिलों से आए। अधिकारी ने बताया कि नए मरीजों में आइजोल केंद्रीय जेल के 19 कैदी, 54 बच्चे, अग्रिम मोर्चे के दो कर्मी और सीमा सुरक्षा बल का एक जवान भी है। छह मरीज कहीं से यात्रा कर लौटे थे।

मिजोरम में अभी 4,442 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 14,096 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की दर 75.68 प्रतिशत है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 3136 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई और अब तक 4.65 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. लालजावमी ने बताया कि बुधवार तक 4.37 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं। इनमें से 53,892 लोग टीके की दोनों खुराकें ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां