लाइव न्यूज़ :

गौतम बुद्ध नगर में कोविड-19 के 226 नए मामले, संक्रमण से चार और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: April 13, 2021 15:09 IST

Open in App

नोएडा, 13 अप्रैल जनपद गौतम बुद्ध नगर में मंगलवार को कोविड-19 के 226 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27,958 हो गयी है। वहीं, संक्रमण से चार और मरीजों की मौत हो गयी है। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया, ‘‘सोमवार तथा मंगलवार को कोविड-19 से संक्रमित चार और मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गयी और मंगलवार सुबह तक संक्रमण के 226 नए मामले सामने आये।’’

दोहरे ने बताया कि नोएडा के विभिन्न अस्पतालों में 1,500 से ज्यादा मरीजों का उपचार चल रहा है। जनपद में अब तक 26,300 से अधिक मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, जबकि जिले में अब तक 27,958 मरीज कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं। वहीं कोविड-19 से अब तक 97 लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। उन्होंने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क लगाने और साफ सफाई जैसे कोविड-19 के नियमों का पालन करने के साथ जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।

गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि जिले में मृत्यु दर 0.3 प्रतिशत है, जबकि 94.5 प्रतिशत मरीज उपचार के दौरान ठीक हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos