लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से 226 और मरीजों की मौत, 6,046 नये मामले

By भाषा | Updated: May 22, 2021 18:37 IST

Open in App

लखनऊ, 22 मई उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को 226 और मरीजों की मौत हो गई जबकि संक्रमण के 6,046 नये मामले सामने आये हैं।

अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि संक्रमण के मामलों में खासी कमी आई है।

उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को राज्‍य में सर्वाधिक 38,055 मामले आये थे और उसकी तुलना में आज सिर्फ 6,046 मामले आये जो 84.02 प्रतिशत कम हैं।

प्रसाद ने बताया कि 6,046 नये संक्रमितों के सापेक्ष पिछले 24 घंटे में 17,540 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर घर गए हैं और अब तक प्रदेश में 15,51,716 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

उन्होंने दावा किया कि कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वाले मरीजों का प्रतिशत अब 93.02 प्रतिशत हो गया है।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले 22 दिनों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आई है। इस समय प्रदेश में 94,482 मरीज उपचाराधीन हैं जो 30 अप्रैल के सक्रिय मामलों 3,10,783 की तुलना में 69.06 प्रतिशत कम हैं।

अपर मुख्‍य सचिव ने कहा कि राज्य ने नमूनों की जांच को लेकर नया रिकॉर्ड बनाया है और शुक्रवार को पिछले 24 घंटे में तीन लाख से अधिक जांच करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है।

प्रसाद के अनुसार, अभी तक राज्य में 4.64 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?