लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोरोना वायरस के 226 और मामले सामने आये, मामलों की कुल संख्या हुई 3774

By भाषा | Updated: April 28, 2020 22:37 IST

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटे में 19 और लोगों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 181 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटे में 19 और लोगों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 181 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 2,526 लोगों के नमूनों की जांच की गई है। राज्य में अब तक 56,101 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

अहमदाबाद: गुजरात में मंगलवार को कोरोना वायरस के 226 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 3,774 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटे में 19 और लोगों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 181 हो गई है।

राज्य में जो नये मामले सामने आये है उनमें से सबसे अधिक 164 मामले अहमदाबाद से है। इसके बाद वडोदरा से 15 और सूरत से 14 मामले सामने आये है। प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि इस वायरस से अहमदाबाद से 19 और लोगों की मौत हुई है। अहमदाबाद, वडोदरा और सूरत में कोविड-19 के मामलों की संख्या क्रमश: 2,543, 570 और 255 है।

रवि ने बताया कि राज्य में 40 लोगों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। इस तरह अब तक इस बीमारी से 434 लोग स्वस्थ हो चुके है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 2,526 लोगों के नमूनों की जांच की गई है। राज्य में अब तक 56,101 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

गुजरात के कुल 33 जिलों में से 30 जिलों में कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके है। रवि ने बताया कि राज्य में अभी 3,159 लोगों का इलाज चल रहा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया