लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 2,251 नए मामले, संक्रमण से छह और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 12, 2021 12:37 IST

Open in App

हैदराबाद, 12 अप्रैल तेलंगाना में कोविड-19 के 2,251 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3.29 लाख से अधिक हो गयी है जबकि छह और लोगों की मौत होने से संक्रमण से मरने वालों संख्या बढ़कर 1,765 हो गयी है। राज्य सरकार ने सोमवार को इस बारे में बताया।

राज्य सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 335 मामले आये। इसके बाद मेडचल मलकाजगिरी में 258 और निजामाबाद में 244 मामले आये।

संक्रमण के कुल मामले 3,29,529 हैं जबकि 565 मरीज संक्रमण से ठीक हुए हैं जिससे स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 3,05,900 हो गयी है।

राज्य में वर्तमान में 21,864 लोगों का उपचार चल रहा है और रविवार को 79 लाख से अधिक नमूनों की जांच हुई।

अब तक कुल 1.10 करोड़ नमूनों की जांच हुई है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, प्रति 10 लाख आबादी पर 2.97 लाख से अधिक नमूनों की जांच हुई है।

राज्य में संक्रमण से मृत्यु दर 0.54 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 1.3 प्रतिशत है।

तेलंगाना में स्वस्थ होने की दर 92.82 प्रतिशत है जबकि देश में यह दर 89.9 प्रतिशत है।

राज्य सरकार की ओर से जारी एक अन्य विज्ञप्ति के अनुसार राज्य में 11 अप्रैल तक 18.56 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गयी है जबकि 3.02 लाख से अधिक लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान