लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कोविड-19 के 225 नए मामले, आठ और मौत

By भाषा | Updated: January 30, 2021 23:18 IST

Open in App

चंडीगढ़, 30 जनवरी पंजाब में शनिवार को 225 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,73,084 हो गई, जबकि बीमारी से आठ और मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,609 हो गई। मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी सामने आई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,184 है।

मोहाली में 38, लुधियाना में 32 और बठिंडा में 27 मामले सामने आए हैं।

बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले दिन ठीक होने के बाद 146 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,65,291 हो गई।

इसमें कहा गया है कि छह गंभीर मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं, जबकि 86 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

राज्य में अब तक 44,63,437 नमूनों की जांच हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol Diesel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक अपडेट हो गए पेट्रोल और डीजल के दाम, बस एक क्लिक से करें चेक

भारतप्रदूषित हवा का मसला केवल दिल्ली का नहीं है...!

भारतपरमाणु ऊर्जा का उत्पादन बढ़ाने के साथ जवाबदेही भी जरूरी

पूजा पाठPanchang 20 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 20 December 2025: आज ये चार राशि के लोग बेहद भाग्यशाली, चौतरफा प्राप्त होंगी खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतलोकसभा, विधानसभा के बाद स्थानीय निकाय चुनावों के बीच नेताओं की आवाजाही?, राजनीति की नई शक्ल बनता दलबदल

भारतअपनी गाड़ी के लिए PUC सर्टिफिकेट कैसे बनाएं? जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका

भारतकर्मचारियों के लिए खुशखबरी! EPFO ने किए 2 बड़े अपडेट, अब मिलेगा ये फायदा

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए