लाइव न्यूज़ :

सिक्किम में कोविड-19 के 225 नए मामले आए, एक और मौत हुई

By भाषा | Updated: July 24, 2021 19:54 IST

Open in App

गंगटोक, 24 जुलाई सिक्किम में 225 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई, जिसके बाद राज्य में शनिवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24,823 हो गई। वहीं, संक्रमण से एक मरीज की मौत हुई जिससे यहां मृतक संख्या बढ़कर 330 हो गई है। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

पश्चिम सिक्किम जिले में सबसे अधिक 81 नए मामले सामने आए, इसके बाद पूर्वी सिक्किम में 72, दक्षिण सिक्किम में 71, और उत्तरी सिक्किम में एक मामले आए।

सिक्किम में अब 2,849 उपचाराधीन मरीज हैं, जबकि 21,380 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं और 264 मरीज अब तक दूसरे राज्यों में चले गए हैं।

राज्य में कोरोना वायरस रोगियों के ठीक होने की दर 87 प्रतिशत है।

बुलेटिन में कहा गया है कि हिमालयी राज्य में अब तक कोविड​​-19 के लिए 1.87 लाख से अधिक नमूनों की जांच हुई है, जिसमें पिछले 24 घंटों में हुईं 1,972 जांच शामिल हैं। राज्य में संक्रमण दर अब 11.4 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण