लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 22439 नए मामले, 114 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: April 15, 2021 17:45 IST

Open in App

लखनऊ, 15 अप्रैल उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 22439 नए लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई जोकि अब तक एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले हैं। वहीं, इस घातक वायरस से 114 मरीजों की मौत हो गई।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के 22439 नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन में राज्य में सामने आया सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले बुधवार को प्रदेश में 20510 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित 114 और मरीजों की मौत हो गई। यह भी प्रदेश में अब तक एक ही दिन में मौत के मामलों की सबसे अधिक संख्या है। इससे पहले 15 सितंबर 2020 को 113 मरीजों की मौत हुई थी। राज्य में अब तक 9480 मरीजों की कोविड-19 से मृत्यु हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 4222 मरीज ठीक भी हुए हैं जबकि राज्य में इस वक्त 129848 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि बुधवार को प्रदेश में 206000 नमूनों की जांच की गई। प्रदेश में अब तक तीन करोड़ 75 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं