लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 22439 नए मामले, 104 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: April 15, 2021 20:17 IST

Open in App

लखनऊ, 15 अप्रैल उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 22439 नए लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई जोकि अब तक एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले हैं। वहीं, इस घातक वायरस से 104 मरीजों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार देर शाम को जारी बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित 104 और लोगों की मौत हो गई। इससे पहले एक अधिकारी ने 114 लोगों की मौत की सूचना दी थी।

राज्य में अब तक इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 9480 हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा 26 मरीजों की मौत राजधानी लखनऊ में हुई है। इसके अलावा, कानपुर नगर में 10 तथा प्रयागराज और वाराणसी में छह-छह मरीजों की मौत हुई है।

बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 22439 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रदेश में किसी एक दिन में नए मरीजों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

राजधानी लखनऊ में एक बार फिर सबसे ज्यादा 5183 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा, प्रयागराज में 1888, वाराणसी में 1859 तथा कानपुर नगर में 1263 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।

हालांकि, इसी अवधि में 4222 मरीज ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में इस वक्त 129848 मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह