लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,242 नए मामले सामने आए, 19 और रोगियों की मौत

By भाषा | Updated: May 23, 2021 21:54 IST

Open in App

हैदराबाद, 23 मई तेलंगाना में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2242 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5.53 लाख से अधिक हो गई। वैसे रविवार को रोजाना के मामले घटे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार इसके अलावा 19 रोगियों की मौत के साथ मृतकों की तादाद 3,125 तक पहुंच गई है।

विभाग के अनुसार सबसे अधिक 343 नये मामले बृहत हैदराबाद नगर निगम से आये जबकि रंगारेड्डी और करीमनगर में क्रमश: 174 एवं 165 नये रोगियों का पता चला।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में उपचाराधीन रोगी 40,489 हैं। रविवार को 4,693 और लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 5,09,663 हो गई है।

राज्य में अब तक इस महामारी के 5,53,277 मामले सामने आ चुके हैं। रविवार को 42000 से अधिक जांच करायी गयीं और अबतक 1.45 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है।

राज्य में कोविड-19 मरीजों के स्वस्थ हेाने की दर 92.11 फीसद और मृत्युदर 0.56 फीसद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया