लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 224 नए मामले, दो और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 25, 2021 10:43 IST

Open in App

आइजोल, 25 जून मिजोरम में कोविड-19 के 224 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,859 हो गई। इन नए मामलों में दो सुरक्षा कर्मी और 55 से अधिक बच्चे शामिल हैं।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 88 बनी है। वहीं, नए मामलों में से आइजोल में सबसे अधिक 130 मामले, कोलासिब में 25 और लॉन्गतलाई में 23 मामले सामने आए। राज्य में पिछले 24 घंटे में 3,413 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई और नमूनों के संक्रमित आने की दर 6.56 प्रतिशत दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि संक्रमित पाए गए 224 लोगों में से 12 ने हाल ही में यात्रा की थी और अन्य 212 लोग संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में संक्रमित पाए गए। इनमें से केवल 126 लोगों में ही संक्रमण के लक्षण दिखे थे। मिजोरम में अभी 4,455 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 14,316 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में अभी तक 4.68 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई है। मरीजों के ठीक होने की दर 75.91 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 0.46 प्रतिशत है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. लालजावमी ने बताया कि राज्य में 4,59,681 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं, जिनमें से 53,960 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित