लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 223 नए मामले, दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 7, 2021 12:28 IST

Open in App

ईटानगर, सात जून अरुणाचल प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के 223 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,336 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसांग जाम्पा ने बताया कि संक्रमण से दो और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 125 हो गई है। जाम्पा ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 3593 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, 381 और मरीजों के ठीक होने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 25,618 हो गई। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर अब 87.33 प्रतिशत और संक्रमण दर 3.87 प्रतिशत है।

जाम्पा ने बताया कि कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र से 88, पापुमपारे से 34, चांगलांग से 28, अपर सुबनसिरी और लोअर सियांग से 11-11 मामले आए। बाकी मामले अन्य जिलों से आए। अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 215 मामले ‘रैपिड एंटीजन’ जांच, तीन आरटी-पीसीआर और सात ‘ट्रूनैट’ जांच में सामने आए। उन्होंने बताया कि राज्य में रविवार को 5758 नमूनों की जांच समेत अब तक कुल 6,30,180 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र में ईटानगर, नाहरलगुन, निर्जुली और बंदरदेवा इलाके आते हैं। सबसे ज्यादा 690 उपचाराधीन मरीज इसी क्षेत्र में हैं। तवांग में 368 मरीजों का इलाज चल रहा है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अब तक राज्य में 3,82,064 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए हैं।

राज्य में छह जून को टीके की कुल 1,46,470 खुराकें उपलब्ध थी। इनमें से केंद्र ने 1,29,730 खुराकों की आपूर्ति की और राज्य सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से 16,740 खुराकें खरीदी है।

कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए राज्य सरकार ने तवांग और अपर सुबनिसरी जिलों के लिए पूर्ण लॉकडाउन को 12 जून तक बढ़ा दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे