लाइव न्यूज़ :

चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति योजना में 223 और गांव को शामिल किया जाएगा: खट्टर

By भाषा | Updated: January 26, 2021 20:58 IST

Open in App

चंडीगढ़, 26 जनवरी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति के लिए ‘म्हारा गांव जगमग गांव’ योजना के तहत 223 और गांव को शामिल किया जाएगा।

देश के 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद पंचकूला में जनसभा को संबोधित करते हुए खट्टर ने कहा कि इन गांवों को आज से 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी।

उन्होंने कहा कि 223 गांव शामिल होने के बाद इस योजना के लाभ लेने वाले गांवों की संख्या 5,223 हो गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में लगभग 1,500 गांव हैं जिन्हें प्रतिदिन 16 से 21 घंटे बिजली आपूर्ति की जाती है।

उन्होंने कहा कि इन गांवों में भी जल्दी ही 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

खट्टर ने युद्ध स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और आईटीबीपी, हरियाणा पुलिस तथा राष्ट्रीय कैडेट कोर के दस्तों का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र हमेशा वीर सपूतों के बलिदान का ऋणी रहेगा।

खट्टर ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि भारत वैज्ञानिकों ने कोविड-19 के दो टीकों का निर्माण किया है।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान के तहत पहले दस दिन में दस लाख लोगों को टीका दिया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र