लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 22,204 नए मामले, 85 मरीजों ने गंवाई जान

By भाषा | Updated: May 5, 2021 20:05 IST

Open in App

अमरावती (आंध्र प्रदेश), पांच मई आंध्र प्रदेश में बुधवार सुबह नौ बजे समाप्त हुए 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 22,204 नए मामले आए जिन्हें मिलाकर प्रदेश में अबतक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 12 लाख के पार हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कुल संक्रमितों की संख्या महज पांच दिन में 11 लाख से 12 लाख तब पहुंची है जो गत वर्ष मार्च में महामारी शुरू होने के बाद सबसे तेज गति है।

नवीनतम स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक राज्य में गत 24 घंटे में रिकॉर्ड 1,16,367 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई।

बुलेटिन के मुताबिक गत 24 घंटे में 11,128 मरीज संक्रमण मुक्त हुए जबकि 85 मरीजों की संक्रमण की वजह से मौत हुई।

राज्य के कोविड-19 चार्ट के मुताबिक अबतक राज्य में 12,06,232 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 10,27,270 मरीज ठीक हुए हैं जबकि 8,374 की जान गई है।

राज्य में इस समय 1,70,588 मरीज उपचाराधीन हैं।

बुलेटिन के मुताबिक सबसे अधिक 2,344 नए मामले पूर्वी गोदावरी जिले में आए हैं जबकि सबसे अधिक 11-11 लोगों की मौत विशाखापत्तनम और विजयनगरम जिले में हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर