उत्तराखंड में मिले 222 नए कोविड मामले, चार मौतें

By भाषा | Updated: June 18, 2021 20:59 IST2021-06-18T20:59:35+5:302021-06-18T20:59:35+5:30

222 new covid cases found in Uttarakhand, four deaths | उत्तराखंड में मिले 222 नए कोविड मामले, चार मौतें

उत्तराखंड में मिले 222 नए कोविड मामले, चार मौतें

देहरादून, 18 जून उत्तराखंड में शुक्रवार को 222 नए मरीजों में कोविड-19 की पुष्टि हुई जबकि चार अन्य ने महामारी से दम तोड़ दिया । इस बीच प्रदेश में ब्लैक फंगस से पीडि़त 10 और मरीज सामने आए ।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, ताजा मामलों को मिलाकर अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 338288 हो चुकी है । ताजा मामलों में सर्वाधिक 63 कोविड मरीज देहरादून जिले में मिले जबकि हरिद्वार में 46, अल्मोडा में 17 और नैनीताल,पौडी और पिथौरागढ में 14—14 मामले सामने आए ।

बुलेटिन में कहा गया है कि इसके अलावा, अब तक प्रदेश में कुल 7017 लोग महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं ।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 3231 हैं जबकि 322258 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं ।

बयान में कहा गया है कि प्रदेश में ब्लैक फंगस या म्यूकरमाइकोसिस के 10 और मामले सामने आए । प्रदेश में इस रोग से पीडित अब तक 433 मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 73 की मृत्यु हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 222 new covid cases found in Uttarakhand, four deaths

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे