लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,216 नए मामले, 15 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: February 8, 2021 21:08 IST

Open in App

मुंबई, आठ फरवरी महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,216 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 20,46,287 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने कहा कि संक्रमण के कारण 15 और लोगों की मौत हो जाने के बाद राज्य में इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 51,325 हो गई है।

उन्होंने कहा कि सोमवार को 3,423 लोगों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। महाराष्ट्र में अब तक 19,58,971 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और मरीजों के स्वस्थ होने की दर 95.73 प्रतिशत है।

विभाग के मुताबिक, राज्य में कोविड-19 के 34,720 मरीजों का उपचार चल रहा है।

वहीं, मंबई में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 399 नए मामले सामने आने के बाद शहर में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3,12,280 हो गई है।

विभाग ने कहा कि मुंबई में संक्रमण के कारण तीन और लोगों की मौत हो जाने के बाद इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 11,395 हो गई है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सोमवार को 32,254 नमूनों की जांच के साथ ही राज्य में अब तक 1,50,10,037 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा