लाइव न्यूज़ :

केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,216 नए मामले, नगालैंड में एक और व्यक्ति संक्रमित

By भाषा | Updated: March 28, 2021 20:37 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम/कोहिमा, 28 मार्च केरल में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,216 नए मामले सामने आए और पूर्वोत्तर के राज्य नगालैंड में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री के. के. शैलजा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि संक्रमण के नए मामलों में 23 स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि 2,216 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामले बढ़कर 11.17 लाख हो गए। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक कोविड-19 के 10,88,522 मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी 24,582 मरीज उपचाराधीन हैं।

उन्होंने कहा कि महामारी से 12 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 4,579 पर पहुंच गई।

इसी बीच नगालैंड के स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ डेनिस हांगसिंग ने कहा कि राज्य में एक और व्यक्ति संक्रमित पाया गया है जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 12,230 हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में अभी पांच मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ ऋतु थुर ने कहा कि नगालैंड में अब तक 59,562 लोगों को कोविड-19 टीका दिया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल