लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 2,215 नये मामले, 66 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 18, 2021 18:36 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 18 जुलाई ओडिशा में रविवार को कोविड-19 के 2,215 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,54,326 हो गयी जबकि 66 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 5,058 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य के खुर्दा जिले में सर्वाधिक 483 नये मामले सामने आए और 23 मरीजों की मौत होने की पुष्टि हुई। राजधानी भुवनेश्वर भी इसी जिले का हिस्सा है। इसके अलावा कटक में 348 और बालासोर में कोरोना वायरस संक्रमण के 150 नये मामले सामने आए। राज्य के अन्य जिलों में गंजाम में आठ मरीजों की मौत हुई जबकि सुंदरगढ़ और मयूरभंज में छह-छह मरीजों की जान गई।

उन्होंने बताया कि ओडिशा में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21,289 हो गयी है जबकि अब तक 9,27,926 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। संक्रमण की दर 6.33 प्रतिशत हो गयी है। ओडिशा में अब तक 1.50 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है, जिनमें से 77,519 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में ही की गयी थी।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक 1.4 करोड़ लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा अब तक 1,539 गर्भवती महिलाओं को भी टीके की खुराक दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos