लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 22,122 नए मामले सामने आए, 361 और रोगियों की मौत

By भाषा | Updated: May 25, 2021 00:51 IST

Open in App

मुंबई, 24 मई महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 22,122 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 56,02,019 हो गई। इसके अलावा 361 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 89,212 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

संक्रमण से उबरने वालों की संख्या नए रोगियों की तुलना में अधिक रही।

स्वास्थ्य विभाग के एक बयान के अनुसार दिनभर में 42,320 लोगों को छुट्टी दी गई, जिसके साथ ही ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 51,82,592 हो गई।

विभाग ने कहा कि राज्य में कोविड-19 से उबरने की दर 92.51 प्रतिशत जबकि मृत्युदर 1.59 फीसदी है।

महाराष्ट्र में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 3,27,580 है।

विभाग के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान 2,63,774 नमूनों की जांच की गई। अब तक 3,32,77,290 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,049 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,97,959 हो गई है जबकि 48 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 14,613 तक पहुंच गई है।

वहीं पुणे में संक्रमण के 2020 नए मामले सामने आए जिससे यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 997544 हो गई। वहीं जिले में 94 और मरीजों की मौत से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 16221 हो गया है।

इस बीच केंद्र के एक निर्देश के बाद मुंबई के नगर निकाय ने गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाओं को बिना किसी पूर्व पंजीकरण के कोविड-19 टीकाकरण जाकर अपना टीकाकरण कराने की मंजूरी दे दी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल