लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 2,209 नये मामले, 22 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 6, 2021 20:12 IST

Open in App

अमरावती, छह अगस्त आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 2,209 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,78,350 हो गयी जबकि इस दौरान 22 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 13,490 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,896 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 19,44,267 हो गयी। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 20,593 हो गयी। बुलेटिन के मुताबिक आंध्र प्रदेश में अब तक 2.50 करोड़ नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है।

संक्रमण के नये मामलों में पूर्वी गोदावरी जिले में सर्वाधिक 438 नये मामले सामने आए। इसके बाद चित्तूर में 382, एसपीएस नेल्लोर में 307, कृष्णा में 243, प्रकाशम में 184, गुंटूर में 183, पश्चिम गोदावरी में 140 और विशाखापत्तनम में कोरोना वायरस संक्रमण के 135 नये मामले सामने आए। संक्रमण की दर 7.7 प्रतिशत है। संक्रमण से ठीक होने की दर 98.4 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 0.68 प्रतिशत बनी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?