लाइव न्यूज़ :

केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 22,040 नए मामले, गोवा में 88 मरीज संक्रमण मुक्त

By भाषा | Updated: August 5, 2021 19:36 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम/पणजी, पांच अगस्त केरल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 22,040 नए मामले सामने आए, जबकि संक्रमण से 117 और मरीजों की मौत हो गई । वहीं, तटीय राज्य गोवा में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 102 नए मामले सामने आए जिसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या 1,71, 608 हो गई। यहां इस अवधि में 88 लोग संक्रमण मुक्त हुए।

केरल और गोवा के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी विज्ञप्तियों

में संक्रमण के आंकड़े दिए गए।

केरल स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार नए मामलों के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34.93 लाख हो गई है जबकि मृतक संख्या 17,328 पर पहुंच गई है। विज्ञप्ति के अनुसार अब तक 32,97,834 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 1,77,924 मरीज उपचाराधीन हैं। केरल में संक्रमण की दर 13.49 प्रतिशत दर्ज की गई।

इस बीच गोवा के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले एक दिन में संक्रमण के 102 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 1,71,608 हो गए।

उन्होंने कहा कि महामारी से तीन और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 3,156 पर पहुंच गई। अधिकारी ने कहा कि गोवा में अब तक 1,67,423 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में अभी कोविड-19 के 1,029 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल