लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 220 नये मामले, एक और मरीज की मौत

By भाषा | Updated: September 10, 2021 21:13 IST

Open in App

हैदराबाद, 10 सितंबर तेलंगाना में शुक्रवार को कोविड-19 के 220 नए मामले सामने आने के साथ कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 6,61,006 हो गई। राज्य में इसके अलावा महामारी से एक और मरीज की मौत हो जाने के बाद मृतकों की तादाद बढ़ कर 3,892 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में संक्रमण के सर्वाधिक 71 नये मामले सामने आए। इसके बाद नलगोंडा में 17 और खम्मम और रंगा रेड्डी जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 12-12 नये मामले सामने आए।

तेलंगाना में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 338 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 6,51,763 हो गई है।

राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 5,351 है। तेलंगाना में बीते 24 घंटे के दौरान 51,004 नमूनों की जांच की गयी। अब तक कुल 2,53,08,680 नमूनों की जांच हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस