लाइव न्यूज़ :

सिक्किम में कोविड-19 के 220 नये मामले, नागालैंड में संक्रमण से दो मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 30, 2021 22:11 IST

Open in App

गंगटोक, 30 जून सिक्किम में बुधवार को कोविड-19 के 220 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,544 हो गयी जबकि दो मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 307 पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

नये मामलों में पूर्वी सिक्किम से 102 नये मामले सामने आए, इसके बाद दक्षिण सिक्किम में 88 और पश्चिम सिक्किम में 30 नये मामले दर्ज किए गए। सिक्किम में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,023 हो गयी है जबकि राज्य में अब तक 17,962 लोग इस जानलेवा वायरस को मात दे चुके हैं।

इस बीच, नागालैंड में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 128 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25,239 हो गयी जबकि दो और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 495 पहुंच गयी। कोहिमा में सर्वाधिक 51 नये मामले दर्ज किए गए जबकि दीमापुर में 25 और मोकोकचुंग में संक्रमण के 23 मामले सामने आए। नागालैंड में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,341 हो गयी है जबकि अब तक 22,699 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं।

नागालैंड की टीकाकरण अधिकारी डॉ ऋतु थूर के मुताबिक राज्य में अब तक 4.35 लाख लोग कोविड-19 टीके की खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे