लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 220 नए मामले, 1536 उपचाराधीन मरीज

By भाषा | Updated: May 4, 2021 11:30 IST

Open in App

ईटानगर, चार मई अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 220 नए मामले आने से मंगलवार को संक्रमितों की संख्या 18,958 हो गयी।

राज्य के निगरानी अधिकारी डॉ लोबसांग जाम्पा ने बताया कि कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा 88 मामले आए हैं। वहीं दिबांग वैली से 22, वेस्ट कामेंग से 20, ईस्ट सियांग से 17, लोअर सुबनसिरी से 13 और पापुमपारे से 11 मामले आए हैं।

कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र में ईटानगर, नाहरलगुन, निर्जुली और बंदरदेवा इलाके आते हैं।

राज्य में सोमवार को 90 लोग संक्रमण से ठीक हो गए। अब तक 17,363 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में 1536 उपचाराधीन मरीज हैं।

राज्य में कुल मिलाकर 59 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई।

राज्य में सोमवार को 3747 नमूनों की जांच के साथ अब तक कुल 4,63,551 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने कुछ ‘‘तकनीकी’’ कारणों से 18 से 44 साल के उम्र समूह के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान को टाल दिया है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से 2,54,743 लोगों को टीके की खुराक दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए