लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल में कोरोना संक्रमण के 220 नए मामले

By भाषा | Updated: May 6, 2021 16:46 IST

Open in App

ईटानगर, छह मई अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 220 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,412 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इस बात की जानकारी दी।

राजधानी क्षेत्र में सर्वाधिक 64 मामले सामने आए जबकि दिबांग घाटी में 27 और सुबानसिरी में 20 मामले दर्ज किए गए।

राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1776 हो गयी है जबकि 17,577 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

अरुणाचल के निरीक्षण अधिकारी लोबसांग जम्पा ने बताया कि इस महामारी के कारण राज्य में अब तक 59 लोगों की मौत हो चुकी है।

अब तक 4,70,855 नमूनों की कोरोना जांच की गयी है।

राजधानी ईटानगर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने एक मई से रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू करने की घोषणा की है।

इस बीच, राज्य सरकार ने प्रदेश में 18 से 44 वर्ष की आयु के लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत कर दी है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डिमोंग पाडुंग ने बताया कि अब तक 2,69,658 लोगों को कोविड टीके की खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया