लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः इस बार नहीं चला महिला उम्मीदवारों का जादू, केवल इतनी सीटों पर हुई जीत

By धीरेंद्र जैन | Updated: December 13, 2018 05:22 IST

विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों बड़ी पार्टियों में कुल मिलाकर 50 महिलाएं चुनाव मैदान में थीं। जबकि इस बार 22 सीटों पर ही महिलाएं विजयी घोषित हुईं।

Open in App

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के परिणामों ने इस बार महिला उम्मीदवारों का जादू नहीं चल सका। विधानसभा चुनाव में इस बार केवल 22 महिलाओं को विजय मिली। झालरापाटन से वसुन्धरा राजे, ओसियां से कांग्रेस की दिव्या मदरेणा ने जीत दर्ज की। इसी प्रकार सादुलपुर सीट पर कांग्रेस की कृष्णा पूनिया 17 हजार से अधिक मतों से, धौलपुर से भाजपा की शोभारानी कुशवाह, 20 हजार से अधिक मतों से विजयी हुई। 

वहीं कामां से कांग्रेस की जाहिदा खान ने, अजमेर साउथ से भाजपा की अनिता भदेल ने, बानसूर से शकुंतला रावत, कुशानगढ़ से रमीला खादिया, बीकानेर पूर्व से भाजपा की सिद्धि कुमारी, सीकरी से कांग्रेस की ममता भूपेश, बगरू से कांग्रेस की गंगादेवी, शेरगढ़ से मीना कंवर, लाडपुरा से की कल्पना देवी, जयाल से मंजू देवी, मेत्रा से इंदिरा देवी व सोजत से शोभा चैहान के विजय हासिल की। 

विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों बड़ी पार्टियों में कुल मिलाकर 50 महिलाएं चुनाव मैदान में थीं। जबकि इस बार 22 सीटों पर ही महिलाएं विजयी घोषित हुईं। इनमें से 9 भाजपा की, 11 कांग्रेस की, एक राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की व एक निर्दलीय हैं। वहीं पिछले विधानसभा चुनावों की बात करें तपो 2013 में 25 महिलाओं ने जीत दर्ज की थी।

इस बार कांग्रेस ने 27 महिलाओं को टिकट दिया जिसमें 3 मुस्लिम थीं। उधर भाजपा ने कुल 23 महिलाओं को मैदान में उतारा, इनमें एक भी मुस्लिम नहीं थी।  यदि 2013 की बात करें तो कांग्रेस ने इस बार अधिक महिलाओं को अवसर दिया है। तब 200 में से 23 महिलाओं को उतारा था जबकि इस बार 195 में से 27 महिलाओं को उतारा है। वहीं भाजपा ने पिछले चुनाव में 25 महिलाओं को टिकट दिया था जो इस बार से दो अधिक है। 

कांग्रेस की कुछ प्रमुख उम्मीदवारों में उदयपुर से गिरिजा व्यास, कामां से जाहिदा खान, मालवीय नगर से अर्चना शर्मा, रायसिंह नगर से सोनादेवी बावरी, संगरिया से शबनम गोदारा, बगरू से गंगादेवी, बामनवास से इंदिरा मीणा, सादुलपुर से कृष्णा पूनिया, और ओसियां से दिव्या मदरेणा शामिल हैं । 

दूसरी ओर भाजपा ने बीकानेर पूर्व से सिद्धि कुमारी, कोलायत से पूनम कंवर, नदबई से कृष्णेन्द्रकौर दीपा, सपोटरा से गोलमा देवी, अजमेद दक्षिण से अनिता भदेल,सूरसागर से सूर्यकान्ता व्यास ,राजसमंद से किरण माहेश्वरी और झालरापाटन से वसुन्धरा राजे शामिल थी।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह