लाइव न्यूज़ :

22 टन क्षमता तरल ऑक्सीजन से भरा टैंकर पलटा, ऑक्सीजन सुरक्षित

By भाषा | Updated: May 17, 2021 16:04 IST

Open in App

सागर (मप्र), 17 मई मध्य प्रदेश के सागर जिले स्थित गढ़ाकोटा कस्बे के पास झारखंड के बोकारो से भोपाल जा रहा 22 टन तरल ऑक्सीजन से भरा एक टैंकर सोमवार सुबह पलट गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

यह घटना भोपाल से करीब 220 किलोमीटर दूर सागर-दमोह मार्ग पर चनौआ गांव के पास सुबह करीब चार बजे हुआ। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रशासन ने क्रेन की मदद से टैंकर को सड़क से हटवाया। टैंकर में भरी गैस पूरी तरह सुरक्षित है।

पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) कमल सिंह ने बताया कि झारखंड के बोकारो से भोपाल जा रहा 22 टन क्षमता तरल ऑक्सीजन से भरा टैंकर सुबह चनौआ गांव के पास पलट गया।

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया जानकारी के मुताबिक हादसा सड़क पर आए किसी जानवर को बचाने के प्रयास में हुआ। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त टैंकर के चारों तरफ बेरिकेड्स लगाकर पुलिस बल लगाया हुआ है और सुरक्षा के तौर पर दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया है ।

वहीं, गढ़ाकोटा पुलिस थाना प्रभारी सुमित शर्मा ने बताया कि ऑक्सीजन टैंकर पूरी तरह से सुरक्षित है और उससे किसी भी तरह का रिसाव नहीं हुआ है। टैंकर से ऑक्सीजन को दूसरे टैंकर में भर कर भोपाल भेजा जाएगा इस कार्य के लिए भोपाल से विशेषज्ञों का दल आ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा