लाइव न्यूज़ :

असम में पांच साल में 22 गैंडों का किया गया शिकार: सरकार

By भाषा | Updated: August 4, 2021 22:14 IST

Open in App

गुवाहाटी, चार अगस्त असम विधानसभा को बुधवार को सूचित किया गया कि पिछले पांच वर्षों में असम में शिकारियों ने एक सींग वाल कम से कम 22 गैंडों को मार दिया।

एआईयूडीएफ विधायक सिराजुद्दीन अजमल के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में पर्यावरण और वन मंत्री परिमल शुक्लाबैद्य ने कहा कि इस अवधि के दौरान 22 गैंडों का शिकार किया गया।

हालांकि, सरकार की ओर से पेश आंकड़ों से पता चलता है कि साल दर साल अवैध शिकार की घटनाएं कम हो रही है। शुक्लाबैद्य ने सदन को सूचित किया कि 2017 में नौ गैंडों को मारा गया, 2018 में सात, 2019 में तीन, 2020 में दो और 2021 में एक गैंडे को मारा गया है।

उन्होंने बताया कि एक जून तक कुल 644 शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ 25 मामले दर्ज किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब