लाइव न्यूज़ :

नाले से बरामद अंडों से 22 अजगर निकले, रॉक पाइथन प्रजाति, मुंबई की घटना...

By संदीप दाहिमा | Updated: June 24, 2025 20:08 IST

महाराष्ट्र के मुंबई में पिछले महीने एक नाले से बरामद किए गए अंडों से 22 अजगर निकले हैं, जो भारतीय राक पाइथन प्रजाति के हैं। राज्य के वन विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Open in App

22 pythons: महाराष्ट्र के मुंबई में पिछले महीने एक नाले से बरामद किए गए अंडों से 22 अजगर निकले हैं, जो भारतीय राक पाइथन प्रजाति के हैं। राज्य के वन विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र वन विभाग और वन्यजीव कल्याण के लिए गैर सरकरी संगठन ‘रेसक्विंक एसोसिएशन’ के संयुक्त प्रयासों से 22 अजगरों को नियंत्रित वातावरण में इनक्यूबेटर में रखा गया और इन अंडों को सेया गया। ‘रेसक्विंक एसोसिएशन’ के संस्थापक और अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि मई में मानसून से पहले रखरखाव कार्य के दौरान ईस्टर्न एक्सप्रेस राजमार्ग पर एक नाले से नौ फुट लंबी मादा अजगर के साथ ये अंडे बरामद किए गए थे।

‘रेसक्विंक एसोसिएशन’ के प्राणी वैज्ञानिक चिन्मय जोशी ने बताया कि बचाए गए अजगर को स्वस्थ घोषित कर जंगल में छोड़ दिया गया जबकि अंडों को ‘आर्टिफिशियल इनक्यूबेशन’ के लिए संगठन को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह से ही अंडों में अजगर के छोटे-छोटे बच्चों ने बाहर निकलना शुरू कर दिया। शर्मा ने बताया कि उनका चिकित्सकीय परीक्षण किया जाएगा और उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा। भारतीय अजगर, भारत में सबसे अधिक संरक्षित प्रजातियों में से एक हैं। इन्हें वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-1 में शामिल किया गया है।

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है