ओडिशा के कंधमाल में बस पलटने से 22 लोग घायल

By भाषा | Updated: December 18, 2020 15:40 IST2020-12-18T15:40:33+5:302020-12-18T15:40:33+5:30

22 people injured as bus overturns in Kandhamal, Odisha | ओडिशा के कंधमाल में बस पलटने से 22 लोग घायल

ओडिशा के कंधमाल में बस पलटने से 22 लोग घायल

फुलबनी (ओडिशा), 18 दिसंबर ओडिशा के कंधमाल जिले में एक पहाड़ी सड़क पर यात्री बस पलटने से कम से कम 22 लोग घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि खजूरीपाड़ा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के गडियापाड़ा घाट में एक मोड़ पर बस चालक ठीक से बस नहीं मोड़ सका जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। बस फुलबनी से कटक जा रही थी और इसमें 35 यात्री सवार थे।

इस घटना में कम से कम 22 यात्री घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने यात्रियों को बचाया और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया। अधिकारियों ने बताया कि इलाज के बाद कई को अस्पताल से छुट्टी मिल गई लेकिन गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को बाद में बेरहामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि निजी बस को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 22 people injured as bus overturns in Kandhamal, Odisha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे