लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 22 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 16,437 हुई

By भाषा | Updated: December 9, 2020 11:38 IST

Open in App

ईटानगर, नौ दिसंबर अरुणाचल प्रदेश में चार सैन्य कर्मियों समेत 22 और लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। नये मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 16,437 हो गयी है।

राज्य के निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसांग जाम्पा ने बुधवार को बताया कि कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र से छह मामले आए। ईस्ट सियांग और वेस्ट सियांग से चार-चार मामले आए। अपर सियांग और तिरप में दो-दो मामलों की पुष्टि हुई। इसके अलावा सियांग, चांगलांग, पक्के, केसांग और लोहित जिलों से एक-एक मामला आया।

एसएसओ ने बताया कि रैपिड एंटीजन विधि से 16 मामलों की पुष्टि हुई जबकि ट्रूनेट जांच से चार मामलों और आरटी-पीसीआर जांच से दो मामलों की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि राज्य में 692 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि अब तक 55 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में 37 और मरीजों के ठीक हो जाने से अब तक 15,690 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में ठीक होने की दर 95.45 प्रतिशत है। संक्रमण दर 4.55 प्रतिशत और मृत्यु दर 0.33 प्रतिशत है।

कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र में ईटानगर, नाहरलगुन, निरजुली और बंदरदेवा क्षेत्र आते हैं। इस इलाके में सबसे ज्यादा 530 मरीजों का उपचार चल रहा है।

राज्य में मंगलवार को कोविड-19 की 649 जांच समेत अब तक 365,935 नमूनों की जांच हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?