लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 22 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 36,840 हुयी

By भाषा | Updated: November 26, 2020 13:15 IST

Open in App

पुडुचेरी, 26 नवंबर पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 22 नये मामले सामने आये हैं ​जिसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 36,840 हो गयी है । संघ शासित प्रदेश में लगातार सात दिनों से संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुयी है। स्वास्थ्य अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

पुडुचेरी के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि आज सुबह दस बजे तक पिछले 24 घंटे में 699 नमूनों की जांच के बाद नये मामले सामने आये हैं ।

कुमार ने बयान जारी कर बताया कि सफल उपचार के बाद 21 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं। बयान में कहा गया है कि प्रदेश में मृत्यु दर 1.65 प्रतिशत है जबकि संक्रमण मुक्त होने की दर 96.87 फीसदी है ।

बयान में कहा गया है कि संघ शासित क्षेत्र में 544 संक्रमितों का उपचार चल रहा है जबकि 35,687 मरीज उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।

उन्होंने बताया कि पुडुचेरी में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 609 पर बनी हुई है। पिछले सात दिन में संक्रमण से एक भी मौत नहीं हुयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह