लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में 22 और लोग ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: December 29, 2021 15:15 IST

Open in App

जयपुर, 29 दिसंबर राजस्थान में 22 और लोग कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए हैं।

राज्य के चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को राज्य में ओमीक्रोन के 22 नए मामले सामने आए । इनमें से अजमेर के 10, जयपुर के नौ, भीलवाड़ा के नौ व जोधपुर का एक मरीज शामिल है।

प्रवक्ता के अनुसार इन संक्रमित व्यक्तियों में से चार विदेश यात्रा से लौटे हैं, तीन व्यक्ति विदेशी यात्रियों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए। दो व्यक्ति दूसरे राज्यों की यात्रा से लौटे हैं। इन सभी को ओमीक्रोन विशेष वार्ड में रखा गया है।

राज्य में अब तक 68 व्यक्ति कोरोना वायरस के इस नए प्रकार से संक्रमित पाये गये हैं, इनमें जयपुर के 39, सीकर के चार, अजमेर के 17, उदयपुर के चार, भीलवाड़ा के दो, जोधपुर का एक तथा महाराष्ट्र का एक व्यक्ति है। पहले ओमीक्रोन संक्रमित पाए गए 46 में से 44 मरीज ठीक हो चुके हैं।

वहीं मंगलवार शाम तक राज्य में कोरोना वायरस के 438 मरीज उपचाराधीन थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं