मुंबई में 22 लाख रुपये की तेंदुए की खाल बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तारी

By भाषा | Updated: May 27, 2021 13:57 IST2021-05-27T13:57:04+5:302021-05-27T13:57:04+5:30

22 lakh rupees leopard skin recovered in Mumbai, one person arrested | मुंबई में 22 लाख रुपये की तेंदुए की खाल बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तारी

मुंबई में 22 लाख रुपये की तेंदुए की खाल बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तारी

मुंबई, 27 मई मुंबई के उपनगर बांद्रा में 22 लाख रुपये की तेंदुए की खाल बरामद होने के बाद एक व्यक्ति को मामले में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खेरवाड़ी पुलिस ने दादर के निवासी मनोज श्रीधर को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह तेंदुए की खाल बांद्रा पहुंचाने आया था।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर काफी समय पहले यह खाल खरीदी थी और उसे बेचने की कोशिश में लगा था।

उन्होंने बताया कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत श्रीधर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच अभी जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 22 lakh rupees leopard skin recovered in Mumbai, one person arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे