लाइव न्यूज़ :

यूपी में 22 IPS और 25 IAS अफसरों के तबादले, वाराणसी के जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान बदले

By भाषा | Updated: November 1, 2019 05:44 IST

लखनऊ के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा को वाराणसी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, वाराणसी के जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष सचिव बनाया गया है।

Open in App

उत्तर प्रदेश शासन ने गुरुवार रात 22 आईपीएस और 25 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। वाराणसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेश राव आनंद कुलकर्णी को पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम लखनऊ की जिम्मेदारी दी गयी है, जबकि पुलिस अधीक्षक सोनभद्र प्रभाकर चौधरी को वाराणसी का वरिष्ठ पुलिस अधीाक बनाया गया है।

लखनऊ के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा को वाराणसी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, वाराणसी के जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष सचिव बनाया गया है। इसके अतिरिक्त कई अन्य जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं।

प्रदेश के गृह विभाग द्वारा गुरुवार रात जारी तबादला सूची में आठ जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र प्रभाकर चौधरी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी बनाया गया है । पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती आशीष श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम अनूप कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अलीगढ़ मनीलाल पाटीदार को पुलिस अधीक्षक महोबा बनाया गया है।

इसी प्रकार, अपर पुलिस अधीक्षक बरेली नगर, अभिनंदन को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी, अपर पुलिस अधीक्षक आगरा नगर, प्रशांत वर्मा को पुलिस अधीक्षक फतेहपुर बनाया गया है । अपर पुलिस अधीक्षक कानपुर नगर पश्चिम, संजीव सुमन को पुलिस अधीक्षक हापुड़ तथा पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद नगर, अंकित मित्तल को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट बनाया गया है । वाराणसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेश राव आनंद कुलकर्णी को पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम लखनऊ की जिम्मेदारी दी गयी है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां