पंजाब में 22 किसान संगठनों ने बनाया राजनीतिक मोर्चा, राज्य विस चुनाव लड़़ने की घोषणा की
By भाषा | Updated: December 25, 2021 17:25 IST2021-12-25T17:25:03+5:302021-12-25T17:25:03+5:30

पंजाब में 22 किसान संगठनों ने बनाया राजनीतिक मोर्चा, राज्य विस चुनाव लड़़ने की घोषणा की
चंडीगढ़, 25 दिसंबर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे पंजाब के 22 किसान संगठनों ने शनिवार को एक राजनीतिक मोर्चा बनाया और घोषणा की कि वे आगामी राज्य विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इस संबंध में निर्णय इन संगठनों के प्रतिनिधियों ने यहां लिया।
ये 22 किसान संगठन पंजाब के उन 32 किसान संगठनों में से हैं, जिन्होंने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ एक साल से अधिक समय तक चले विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
किसान नेता हरमीत सिंह कादियान ने कहा कि पंजाब में अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए संयुक्त समाज मोर्चा का गठन किया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।