लाइव न्यूज़ :

नंदीग्राम में मतदान वाले दिन केंद्रीय बलों की 22 कंपनियां होंगी तैनात

By भाषा | Updated: March 31, 2021 01:18 IST

Open in App

कोलकाता, 30 मार्च पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिये प्रदेश के नंदीग्राम में मतदान के लिये केंद्रीय बलों की 22 कंपनियां तैनात की जाएंगी। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

प्रदेश के नंदीग्राम विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा के शुभेंन्दू अधिकारी चुनाव मैदान में हैं । अधिकारी, बनर्जी के पूर्व सहयोगी रह चुके हैं जो विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले भाजपा में शामिल हो गये थे । इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 355 मतदान केंद्र हैं और उनमें से 75 प्रतिशत में वेबकास्टिंग की सुविधा होगी।

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया चुनाव आयोग ने नंदीग्राम में एक अप्रैल को मतदान वाले दिन 22 कर्मियों वाले त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) को तैनात करने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने अधिकारियों की एक टीम भी गठित की है जो मतदान के दिन नंदीग्राम में कार्यवाही की निगरानी करेगी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि नंदीग्राम में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नंदीग्राम में हम केंद्रीय बलों की 22 कंपनियों को तैनात करेंगे। उनके साथ ही क्यूआरटी के 22 कर्मी होंगे जो किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार होंगे।’’

केंद्रीय बलों की एक कंपनी में 100 कर्मी होते हैं।

अधिकारी ने कहा कि कोलकाता में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की एक विशेष टीम नंदीग्राम में स्थिति की निगरानी करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘वे वहां के सभी मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग पर नजर रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया