लाइव न्यूज़ :

नंदीग्राम में मतदान वाले दिन केंद्रीय बलों की 22 कंपनियां होंगी तैनात

By भाषा | Updated: March 31, 2021 09:04 IST

अधिकारी ने कहा कि कोलकाता में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की एक विशेष टीम नंदीग्राम में स्थिति की निगरानी करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय बलों की एक कंपनी में 100 कर्मी होते हैं।नंदीग्राम में केंद्रीय बलों की 22 कंपनियों को तैनात होंगी।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिये प्रदेश के नंदीग्राम में मतदान के लिये केंद्रीय बलों की 22 कंपनियां तैनात की जाएंगी। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रदेश के नंदीग्राम विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा के शुभेंन्दू अधिकारी चुनाव मैदान में हैं।

अधिकारी, बनर्जी के पूर्व सहयोगी रह चुके हैं जो विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले भाजपा में शामिल हो गये थे । इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 355 मतदान केंद्र हैं और उनमें से 75 प्रतिशत में वेबकास्टिंग की सुविधा होगी। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया चुनाव आयोग ने नंदीग्राम में एक अप्रैल को मतदान वाले दिन 22 कर्मियों वाले त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) को तैनात करने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने अधिकारियों की एक टीम भी गठित की है जो मतदान के दिन नंदीग्राम में कार्यवाही की निगरानी करेगी। अधिकारी ने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि नंदीग्राम में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नंदीग्राम में हम केंद्रीय बलों की 22 कंपनियों को तैनात करेंगे। उनके साथ ही क्यूआरटी के 22 कर्मी होंगे जो किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार होंगे।’’ केंद्रीय बलों की एक कंपनी में 100 कर्मी होते हैं।

अधिकारी ने कहा कि कोलकाता में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की एक विशेष टीम नंदीग्राम में स्थिति की निगरानी करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘वे वहां के सभी मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग पर नजर रखेंगे।’’  

टॅग्स :पश्चिम बंगालपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल