लाइव न्यूज़ :

सरकारी गौशाला में चारा खाने से 22 गोवंशीय पशुओं की मौत, 54 बीमार

By भाषा | Updated: October 8, 2019 06:07 IST

जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि नगर पंचायत कछला के अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल में 11 गायों, सात बछड़े और बछिया समेत 22 जानवरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्देजिले के कछला नगर पंचायत की अस्थायी गौशाला में चारा खाने के बाद 22 गोवंशीय पशुओं की मौत हो गयी तथा 54 अन्य बीमार हो गये। इस मामले में गौशाला की देख—रेख करने वाले दो लोगों और चारा आपूर्तिकर्ता को हिरासत में लेकर भी पूछताछ की जा रही है। 

जिले के कछला नगर पंचायत की अस्थायी गौशाला में चारा खाने के बाद 22 गोवंशीय पशुओं की मौत हो गयी तथा 54 अन्य बीमार हो गये। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि नगर पंचायत कछला के अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल में 11 गायों, सात बछड़े और बछिया समेत 22 जानवरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।

मृत्यु के वास्तविक के कारणों का पता लगाने के लिये भारतीय पशु अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बुलायी गयी। उन्होंने बताया कि टीम ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पशुओं द्वारा अधिक हरा चारा खाने के कारण उनके शरीर में नाइट्रोजन की मात्रा अधिक हो गयी थी।

नाइट्रेट विषाक्तता की वजह से ही उनकी मृत्यु हुई है। जिलाधिकारी ने बताया कि गौशाला के सभी जानवरों को शनिवार रात करीब आठ बजे बाजरे का हरा चारा दिया गया था। मृत सभी जानवरों को दफना दिया गया है। इलाके में पूरी तरह शांति है। बीमार 54 गोवंशीय पशुओं का इलाज किया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चारे का नमूना लेकर उसकी जांच कराई जा रही है। इस मामले में गौशाला की देख—रेख करने वाले दो लोगों और चारा आपूर्तिकर्ता को हिरासत में लेकर भी पूछताछ की जा रही है। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए