लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 219 नए मामले, दो और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: November 26, 2021 20:05 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 26 नवंबर ओडिशा में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 219 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 10,48,228 हो गए। एक दिन पहले संक्रमण के 116 अधिक मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

संबलपुर के वीर सुरेंद्र साई चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान में संक्रमित छात्रों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है, जो कल 54 थी।

अस्पताल के अधिकारियों को शक है कि हाल में आयोजित हुए वार्षिकोत्सव के दौरान छात्र संक्रमित हुए होंगे। राज्य के खुर्दा और झारसुगुड़ा जिले में कोविड-19 से दो और मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 8,403 पर पहुंच गई है।

खुर्दा में सामने आए संक्रमण के नए मामलों में 32 मरीज 18 साल से कम उम्र के हैं। ओडिशा में लगभग 2.76 करोड़ लोगों को कोविड रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है और डेढ़ करोड़ लोग दूसरी खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां